महान क्रांतिकारी देशभक्त को कोटिश: नमन 🙏
Thursday, July 23, 2026
चन्द्रशेखर आज़ाद
महान क्रांतिकारी , देशभक्त स्व. चन्द्रशेखर आज़ाद की आज 120वीं जयंती है। मात्र 15 वर्ष की आयु में महात्मा गांधी के आह्वान पर असहयोग आंदोलन में कूद कर अपना क्रांतिकारी जीवन आरंभ करने उपरांत बाद में राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक़उल्ला खाँ, ठाकुर रोशन सिंह, और भगत सिंह सरीखे क्रांतिकारियों के साथी रहे चन्द्रशेखर आज़ाद ने स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान काकोरी काण्ड जैसी कई क्रांतिकारी गतिविधियों को अंजाम दिया और कई बार पुलिस को चकमा देने में सफल रहे । ज्ञातव्य है कि उनके भारी भरकम डील-डौल को देखते हुए भगत सिंह उनसे कहा करते थे कि पंडित जी आपको फांसी पर लटकाने के लिए अंग्रेजों को विशेष रस्सी का प्रबंध करने पड़ेगा. आज़ाद का उत्तर यही होता था कि मैं जीते जी अंग्रेजों के हाथ कभी नहीं आऊँगा । अपनी इसी बात को चरितार्थ करते हुए आज़ाद आखिर तक ‘आज़ाद’ ही रहे और पुलिस वालों से घिर जाने पर अपनी पिस्तौल से खुद को गोली मार कर शहीद हो गए । बचपन में उन पर बनी फिल्म ‘चन्द्रशेखर आज़ाद’ देखी थी । उसमे दिखाया गया था कि बंदूकों से लैस पुलिस उनके निर्जीव शरीर के निकट जाने से भी डर रही थी ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment