....and I beg pardon of some of the well meaning readers for straying again into alien territory of those who love to have the occasional sip .
Salute to the likes of Gila Ram !
“ अभी दिल्ली दूर है ”-जी हाँ मेरा ईशारा किसी महत्वाकांक्षी राजनेता की ओर कतई नहीं जो मन में भारत का राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री बनने का सपना पाले हुए हो । मैं तो सिर्फ एक लोकोक्ति की बात कर रहा हूँ, जिसमे कोई भी मंज़िल दूर होने की बात की गई है। अंग्रेजी में इसे कुछ इस तरह कहा जाएगा
“There is many a slip between the cup and the lip.”
परन्तु हमारे एक अध्यापक महोदय ने हमें इसी भावार्थ का उर्दू में एक शेर सुनाया था :
“किस्मत की खूबी देखिये , टूटी कहाँ कमंद
दो चार हाथ जब कि लबेबाम रह गया ”
ज़िन्दगी रही तो फिर मिलेंगे - सीधे सादे शब्द पर अपने आप में एक सत्य को समेटे हुए . अगले पल क्या होगा किसे मालूम , पर हम हैं कि समझने को तैयार ही नहीं. आपस की कलह क्लेश, मन मुटाव, दूसरों को नीचा दिखाने की कोशिश , क्या यह सब इस सच्चाई के सामने बेमानी नहीं ?
बरसों पूर्व जब मैं मात्र दस वर्ष का और छठी कक्षा का छात्र था तो एक शनिवार को हमारे एक अध्यापक ने पढ़ाने के बाद कक्षा छोडते समय अचानक ही कह दिया , या उनके मुंह से निकल गया “ ज़िंदगी रही तो फिर मिलेंगे ” । यह बात मेरे मन को बहुत लग गयी कि उन्होने ऐसा क्यों कहा – कहीं कुछ अनहोनी तो नहीं होगी ? मैं जानता हूँ कि वह दिन और रविवार का दिन मैंने किस तरह बिताया। सोमवार को जब स्कूल पहुँच कर उन अध्यापक महोदय को सही सलामत पाया तब कहीं जा कर चैन आया । कहने को बात छोटी सी है पर बड़ी भी।
जैसा कि मेरे स्व. पिता जी अक्सर सुनाया करते थे :
“आगाह अपनी मौत से कोई बशर नहीं
सामान सौ बरस का , पल की खबर नहीं “
बस , थोड़ा ध्यान देने की ज़रूरत है !
The First of April is a marked occasion for celebrating All Fools' Day the world over. Primarily it is a western concept, but like the others such as Valentine ‘s day is popular world wide. The present young generation may not even know that there is a 1964 Bollywood movie having the title- April Fool .There is no harm in having some light moments at the cost of others by cutting harmless jokes or playing innocent pranks , but one should desist from having practical jokes, which, God forbid , may at times prove devastating or even fatal.
This takes me back to some more than forty years in time, when I along with a schoolmate were made fool of by an innocuous, elderly man. It so happened that unmindful of the ominous date, we were walking to our school, one fine morning, when an elderly person , who was walking side by side , causally asked us the name of our school. . When we answered his query, he, in all innocence, making a sad face and with a sullen expression said- unfortunately, your Principal is no more. Completely shocked and taken aback, we looked askance at each other , spouting some nice words about the Principal, whom we held in high esteem and had for him genuine respect. It was only after about ten minutes that to our great relief, the gentleman, disclosed that it was a First April joke.
As for our dear Principal, as per my information , he is very much alive and is almost a centenarian. !